{"_id":"7a87d1757cd3414336443c2324c739f0","slug":"the-young-man-died-of-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब ने ले ली युवक की जान, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब ने ले ली युवक की जान, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 20 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके में युवक की जहरीली शराब के सेवन से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ ने घेर लिया। आरोप लगाया कि शराब माफियाओं की पुलिस से मिलीभगत है, जिसके चलते इलाके में जहरीली शराब का धड़ल्ले से कारोबार हो रहा है। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शेरगढ़ी निवासी तिलकराम (35) पेशे से बाइक मिस्त्री था। परिवार में पत्नी गीता और दो बच्चे हैं। उसकी मां अशर्फी ने आरोप लगाया कि उनके घर के आसपास ही कुछ लोग शराब का अवैध कारोबार करते हैं। जिसका कई बार क्षेत्र के लोगों ने विरोध करते हुए थाना पुलिस से शिकायत भी की।
लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। जिसके चलते शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बुधवार रात उसका बेटा तिलक शराब के नशे में धुत होकर आया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी उसे उठाने गई तो वह चारपाई पर मृत पाया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
होम डिलीवरी की भी सुविधा
लोगों ने आरोप लगाया कि शराब माफिया लोगों को शराब बेचने के लिए सभी हथकंडे अपना रहे हैं। जिसके चलते शेरगढ़ी में चार शराब माफिया अधिक शराब बेचने के लिए लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब भी शराब माफियाओं की थाने पर शिकायत की गई तो पुलिस वाले मोहल्ले में आकर आरोपी शराब माफियाओं को पकड़कर ले जाते थे और कुछ ही देर में सेटिंग के बाद छोड़ देते थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए थाना पुलिस को घेर लिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को शांत किया।