फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The women caught the molester and beat him severely.

Meerut News: महिलाओं ने मनचले काे पकड़कर जमकर पीटा

Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The women caught the molester and beat him severely.
- सड़क पर टहल रही महिलाओं पर की छींटाकशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन में आसपास की कॉलोनी की महिलाएं सुबह और शाम टहलने के लिए जाती है। आरोप है कि एक हफ्ते से कुछ मनचले बाइक और स्कूटी से वहां पहुंचते हैं और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद जाते थे। बुधवार रात भी कई महिलाएं टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से स्कूटी और बाइक पर छह युवक वहां पहुंचे।
आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं के बीच से बाइक और स्कूटी निकालीं। इसी दौरान एक युवक ने टहल रही महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला और उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने विरोध किया तो युवक आगे निकल गए। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद युवकों ने मोबाइल में अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए। इससे महिलाओं का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन एक आरोपी मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपियों की महिलाओं ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed