फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the woman died in auto rolling over, hevy jaam

टेंपो पलटा, महिला की मौत पर हाईवे जाम

Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
the woman died in auto rolling over, hevy jaam
महिला की मौत को हत्या का मामला बताते हुए बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दी भीड़ - फोटो : KITHOR
टेंपो पलटा, महिला की मौत पर हाईवे जाम
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-हापुड़ रोड पर फफूंडा गांव के पास टेंपो पलटने से महिला की मौत हो गई जबकि अन्य महिलाएं घायल हो गईं। जिस पर भीड़ मौके पर पहुंच गई और शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खरखौदा थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनम व मेमवती पक्ष में कुत्ते को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने टेंपो में कार्रवाई की मांग को लेकर बिजली बंबा बाइपास चौकी पहुंचे। वहां उन्हें थाने भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक खरखौदा थाने के लिए जाते समय फफूंडा गांव के पास अचानक से मेमवती पक्ष का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मेमवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमलेश व रामो घायल हो गईं। पुलिस ने दोनें महिलाओं को अस्पताल पहुंचा। जानकारी पर मेमवती पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया और बिजली बंबा चौकी पहुंच गए। पुलिस ने हादसा बताया। जबकि परिजनों ने सोनम पक्ष पर टेंपो से टक्कर मारने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगाए गए जाम से लोग परेशान हो गए। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर लिखे जाने तक घटना में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

टेंपो पलटने हुई मौत
टेंपो पलटने के कारण तीनों महिलाएं नीचे दब गयी थी। जिसमें एक की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो कार टकराईं, चार घायल
- चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हुआ हादसा
रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पुल के निकट मंगलवार दोपहर कोटद्वार जा रही कार सवार युवकों की टक्कर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

कोटद्वार निवासी शिल्पी पुत्री प्रमोद कुमार दिल्ली में एडवोकेट है। वह मंगलवार दोपहर दो बजे कार से दोस्त शिखा वह भाई सुमित के साथ कोटद्वार से चौधरी चरण सिंह कावंड़ मार्ग होते हुई मुरादनगर की ओर जा रहीं थीं। कार पूठ गंगनहर के पुल पर पहुंची तो सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों कारें गड्ढे गिर गई। हादसे में शिल्पी, शिखा भाई सुमित व स्विफ्ट कार चालक गौरव पुत्र सुभाष निवासी गांव जटपुरा थाना रोहटा घायल हो गए। हादसे की जानकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। एडवोकेट शिल्पी ने स्विफ्ट कार चालक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed