फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather will be colder now, mercury will fall

सुबह को कोहरे का सितम, दिन में धूप से राहत, बढ़ा पारा

Wed, 25 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
The weather will be colder now, mercury will fall
मोदीपुरम। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण वेस्ट यूपी ठंड से ठिठुर रहा है। सुबह और रात को जहां कोहरा बढ़ता जा रहा है वहीं दोपहर को भी मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। अभी पारा और गिरेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम सर्द होता जा रहा है। अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कोहरे का असर भी कम नहीं होगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को कई दिन बाद अच्छी धूप खिली और हवा की गति भी धीमी थी जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 86 व न्यूनतम आद्रता 58 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

282 पहुंचा एक्यूआई का स्तर
हवा की गति कम हो जाने से एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 260 से बढ़कर 282 पर पहुंच गया है। नोएडा में 413, हापुड़ में 210 जबकि गाजियाबाद 398 एक्यूआई पहुंच गया। पिछले तीन दिन से एक्यूआई स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर था। जबकि रात का तापमान सामान्य था। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। आगामी दो दिन में तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। - डॉ एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed