{"_id":"6aa2bdcec376a3a4fa039023","slug":"the-university-will-remain-open-six-days-a-week-work-will-take-place-on-saturdays-as-well-meerut-news-c-72-1-mct1014-159176-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सप्ताह में छह दिन खुलेगा विश्वविद्यालय, शनिवार को भी होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सप्ताह में छह दिन खुलेगा विश्वविद्यालय, शनिवार को भी होगा काम
विज्ञापन
सीसीएसयू प्रशासन ने लिया निर्णय, आज से सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह खत्म हो गया है। अब विश्वविद्यालय में पूर्व की तरह सप्ताह में छह दिन कामकाज होगा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की मंजूरी के बाद 10 सितंबर से सोमवार से शनिवार तक विश्वविद्यालय खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार ऊर्जा बचत और ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर 15 मई को विश्वविद्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय सप्ताह लागू किया गया था। अब विश्वविद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। छात्रों की बढ़ती शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व की व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लिया है।
कुलपति की मंजूरी के बाद 10 सितंबर से छह दिवसीय सप्ताह लागू कर दिया गया है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में सोमवार से शनिवार तक नियमित कामकाज होगा। शनिवार को भी सामान्य दिनों की तरह से काम होगा। विश्वविद्यालय खुलने से छात्रों को प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, प्रमाणपत्र और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त कार्यदिवस मिल सकेगा।