फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tradition of Holika Puja at Sati Sthal in Mulhera is 150 years old

Meerut News: मुल्हेड़ा में डेढ़ सौ साल पुरानी है सती स्थल पर होलिका पूजन की परंपरा

Thu, 13 Mar 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The tradition of Holika Puja at Sati Sthal in Mulhera is 150 years old
सरधना। विकास खंड सरूरपुर के गांव मुल्हेड़ा में करीब डेढ़ सौ साल पुराने सती स्थल पर पूजा की अनोखी परंपरा है। जहां गांव व आसपास के लोग आज भी पुरानी परंपराओं को श्रद्धा के साथ निभाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मुल्हेड़ा में परंपरा है कि यहां शादी होने के बाद गांव में आए दूल्हा-दुल्हन घर जाने से पहले सती स्थल पर पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही होली पर महिलाओं द्वारा सती स्थल पर पूजा करना पिछले डेढ़ सौ साल से आस्था बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव मुल्हेड़ा में बपारसी रोड पर सती स्थल मौजूद है, जो कि पिछले करीब डेढ़ सौ साल से आस्था का केंद्र बना हुआ है। सती स्थल को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी हैं। ग्रामीण बिजेंद्र, आदेश, मेघराज सिंह, सुखपाल सिंह, रतन सिंह आदि ने बताया कि सती स्थल पर होली के दिन विधिविधान के साथ पूजा कर पुरानी परंपरा को आस्था के साथ निभाया जाता है। होली के दिन महिला सती स्थल पर घर की खुशहाली और अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। इसी के साथ एक खास परंपरा यह भी है कि जब नव दंपती गांव में प्रवेश करते हैं तो घर जाने से पहले सती स्थल पर पूजा करने की अहम मान्यता है। इस परंपरा को पूरा करने के बाद ही नव दंपती अपने घर की दहलीज पर कदम रखते हैं। सती स्थल के पास ही होलिका दहन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सती स्थल के बारे में मान्यता है कि करीब डेढ़ सौ साल पहले विवाहिता अपने मायके हरियाणा गई हुई थी। कुछ समय बाद उसके मन में अहसास हुआ कि गांव मुल्हेड़ा निवासी उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है। तभी विवाहिता अपने मायके वालों के साथ मुल्हेड़ा के बाहरी छोर पर पहुंची तो रास्ते में उसके पति की अर्थी श्मशान जाती मिली। महिला गांव में अपनी ससुराल जाने के बजाए पति की चिता में बैठकर सती हो गई थी।


मंदिरों में भी फागोत्सवों की धूम
परंपरा के तहत गांव में फाल्गुन और होली के लोक गीतों की बयार जारी है। रात तक गली-मोहल्लों में थाप के साथ होली के गीतों की धमाल रहती है। फाल्गुन के महीने में मंदिरों में भी फागोत्सवों की धूम है। वहीं भक्तों द्वारा सती स्थल व बरामदे में ही स्थित मंदिरों में भगवान की गुलाल व फूलों से होली खेली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed