फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team that went to vaccination was assaulted

संशोधित फाइल, टीकाकरण करने गई टीम से मारपीट

Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The team that went to vaccination was assaulted
टीकाकरण करने गई टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन

बागपत/अमीनगर सराय। कोरोनारोधी टीके को लेकर भ्रम और अफवाहों के शिकार लोग अपनी ही नहीं दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। सच्चाई और टीके का महत्व जाने बिना ही विरोध कर रहे है। ऐसे ही कुछ लोगों ने सोमवार को गांव डौला और बसौद में टीकाकरण करने गई टीम के साथ मारपीट कर दी। एक आशा का मोबाइल भी छीन लिया गया। बसौद गांव में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और टीकाकरण रोक दिया। मीतली गांव में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे एक ग्राम पंचायत सदस्य के साथ भी मारपीट की गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी व आशा सलमा ने बताया कि वह दोनों सोमवार को घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को केंद्र पर बुला रही थी। इस एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर दी। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सलीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा बसौद गांव में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) रिजवान और आशा पवित्रा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही थी। तभी एक महिला ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। महिला के बेटे ने पवित्रा से मोबाइल छीन लिया। पिलाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर शर्मा ने मामले में थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रवि रत्न का कहना है कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मीतली में ग्राम पंचायत सदस्य शिवकुमार ग्रामीणों को कोरोनारोधी टीका लगवाने को प्रेरित कर रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसका उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed