फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stone pellet on the bus, gun, tampering with women

बारात की बस पर पथराव, गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं से अभद्रता

Mon, 06 Nov 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Nov 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
The stone pellet on the bus, gun, tampering with women
जानकारी देते घायल बाराती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार रात बारात की बस और ऑटो की टक्कर के बाद बखेड़ा हो गया। ऑटो चालक ने अपने गांव से दो दर्जन से अधिक युवकों को बुलाकर बस पर पथराव कर दिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए बस को कब्जे में लेकर महिलाओं से अभद्रता के अलावा लूटपाट की गई। विरोध करने पर तीन महिलाओं के सिर फोड़ दिए। गढ़ गंगा से लौट रहे श्रद्धालुओं ने तीन आरोपियों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुंडाली के समयपुर सिसौली निवासी दिलशाद की बारात की बस शनिवार रात मुरादनगर से लौट रही थी। बस में अधिकांश महिलाएं थीं। बस बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास पहुंची तो ऑटो से बस टकरा गई। ऑटो चालक जावेद और बस चालक में मारपीट हो गई। आरोप है कि जावेद ने फोन करके जुर्रानपुर से दो दर्जन युवकों को बुला लिया। युवकों ने बस चालक और बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके कुंडल, चेन और अंगूठी लूट लीं। विरोध करने पर मारपीट कर दी। महिलाएं जान बचाने के लिए चिल्लाती रहीं। लेकिन आरोपी लूटपाट और मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

हमले में दो महिलाओं के चेहरे पर गंभीर चोट लगी हैं।

The stone pellet on the bus, gun, tampering with women
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इस बीच गढ़ गंगा से स्नान कर ट्रैक्टर ट्रॉलियों से श्रद्धालु लौट रहे थे। बस में मारपीट होती देखकर उन्होंने शोर मचाकर महिलाओं की जान बचाई। इस दौरान आरोपी जंगल के रास्ते भाग निकले। ऑटो चालक जावेद, समीर, माजिद को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद में घटना क्षेत्र परतापुर थाने का बताया। जिसके बाद बस चालक ने परतापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट में घायल तीन महिलाओं को अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। बस चालक रहमत और परिचालक साबेज भी गंभीर रूप से घायल हो गये। 

श्रद्धालुओं ने बचाई जान
रात में यदि श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली से न लौटते तो बड़ा मामला हो सकता था। महिलाओं मदद की गुहार लगाती रहीं। श्रद्धालुओं ने ही आरोपियों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंपा। आरोपी के ऑटो में भी तोड़फोड़ कर दी। बिजली बंबा बाईपास पर रात के आठ बजे भी यदि ऐसी घटना हो जाए तो फिर पुलिस गश्त पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
 

The stone pellet on the bus, gun, tampering with women
थाने में घटना की जानकारी देते बाराती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इंस्पेक्टर परतापुर रघुराज सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप गलत है। पूरे मामले में ऑटो और बस की टक्कर होने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। दो महिलाओं को चोट लगी हैं। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित में समझौता कर लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को छोड़ दिया।  

एसपी सिटी मान सिंह ने कहा कि चौहान प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टक्कर लगने पर युवकों ने बस पर पथराव किया। जिसके बाद मारपीट हुई। हालांकि अभद्र व्यवहार और लूटपाट की बात अभी सामने नहीं आई है। घटना को छिपाने पर इंस्पेक्टर परतापुर के खिलाफ जांच बैठा दी है। पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से जांच होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed