फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The statue of Taumbhi Baba was broken, there was uproar in the village

तौंबी वाले बाबा की प्रतिमा तोड़ी, गांव में हंगामा

Sat, 26 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The statue of Taumbhi Baba was broken, there was uproar in the village
मुंड़ाली। क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथला में असामाजिक तत्वों ने बाबा तौंबी वाले की प्रतिमा तोड़कर खंडित कर दी। ग्रामीण मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो खंडित प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए। लोगों की भीड़ मंदिर में एकत्र हो गई लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्राम प्रधान ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पवन कुमार पुत्र निरंजन ने बताया कि गांव बढ़ला कैथला में प्राचीन समय से तौंबी वाले बाबा का मंदिर है। शुक्रवार को ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो देखा कि असामाजिक तत्वों ने ईंटों से बाबा की प्रतिमा को तोड़कर खंडित कर दिया। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा कर दिया। काफी देर हंगामे के बीच गांव वालों ने काफी जानकारी की, लेकिन प्रतिमा किसने तोड़ी इसका कोई पता नहीं लगा। गांव में बाबा की प्रतिमा खंडित होने से तनाव का माहौल है। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्राम प्रधान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed