स्कूल की घोर लापरवाही... फिर गई एक छात्र की जान, मां का रो-रोकर हुआ ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में स्कूल बस से गिरने के कारण घायल हुए छात्र की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगा है। छात्र के परिजनों ने कांधला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आदित्य की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित मां का कहना है कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए।
कस्बा एलम निवासी आदित्य भार्गव पुत्र अक्षय भार्गव शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र था। पिता अक्षय भार्गव ने बताया कि 29 अगस्त को उनका बेटा आदित्य जब स्कूल से लौट रहा था, तो एलम में ही बस से गिरकर घायल हो गया था। उसको मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कई दिन उपचार चलने के बाद उसकी मौत हो गई। अक्षय भार्गव का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि बच्चों को घर से ले जाने पर उन्हें सकुशल घर तक पहुंचाया जाए। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती। आरोप है कि बस पर परिचालक और हेल्पर नहीं है, बल्कि बड़े बच्चों से छोटे बच्चों को बस से उतारने का कार्य कराया जाता था। इस बारे में पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस लापरवाही आऔर अनदेखी से नाराज सोमवार को कांधला थाने पहुंचे छात्र के पिता अक्षय भार्गव ने स्कूल प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इसके साथ ही मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
हमले का विरोध
मोहल्ला खैल में मदरसा जामिया अरबिया कासिमुल उलूम में जमीयत उलमा-ए-हिंद के बैनरतले आयोजित बैठक में रोहिंग्या ओर म्यांमार में मुसलमानों पर हो रहे हमले को लेकर विरोध जताया गया। जिला उपाध्यक्ष मौलाना सैय्यद बदरूल हुदा ने रोहिंग्या ओर म्यांमार में मुस्लिमों पर हो रहे हमलों पर दुख जताते कहा कि दोनों जगहों पर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। जहां पर इंसानियत शर्मसार हो रही है, कोई उक्त जुल्मों सितम के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते हम रोहिंग्या, म्यांमार में हो रहे जुल्मों सितम के खिलाफ है। संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि मुस्लिमों पर हो रहे हमलों पर संज्ञान ले। मौलाना मजहर हुदा, मौलाना जियाउल हसन, जावेद हसन, दिलशाद सिद्दीकी, फाउल हसन, तौहीद हसन, हाफिज कमरूज्जमा, कारी वाजिद, अफजाल बेग, हाफिज आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/