फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The robber sent the bride to jail, lady was carrying cash and jewelery from her in laws

लुटेरी दुल्हन को भेजा जेल, ससुराल से लेकर भागी थी नगदी-जेवरात

Wed, 20 Dec 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 20 Dec 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
The robber sent the bride to jail, lady was carrying cash and jewelery from her in laws
लुटेरी दुल्हन

शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक लुटेरी दुल्हन को मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। उसने काकड़ा गांव निवासी ट्रक चालक से शादी करने के बाद ठगी की थी। वह शादी के बाद उसके घर से 70 हजार रुपये और लाखों के जेवरात लेकर भागी थी। ठगी का किशार हुए युवक ने ही उसे पकड़वाया है।

विज्ञापन


पढ़ें : दूल्हे के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, दी धमकी
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी कपिल आर्य पुत्र ओमपाल ट्रक चालक है। उसकी शादी नहीं हुई थी। एक वृद्ध दंपति उसके संपर्क में आया, जिसने कपिल आर्य को शादी कराने का भरोसा दिलाते हुए नई मंडी के मोहल्ला शांतिनगर में रहने वाली ज्योति से उसे मिलाया। बाद में दोनों का रिश्ता तय करा दिया। दंपति ने कपिल से बताया था कि ज्योति की मां की बीमारी में वे करीब 50 हजार रुपये के कर्जदार हो गए हैं। इस पर कपिल ने उन्हें 50 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद गत 4 सितंबर को कपिल और ज्योति की शादी हो गई। ज्योति कुछ दिनों ससुराल में कपिल के साथ रही। गत दो अक्तूबर की रात वह घर से 70 हजार रुपये और तमाम जेवरात लेकर फरार हो गई, तभी से पीड़ित ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले दंपति की तलाश में था। वह शांतिनगर आया तो पता चला कि वो यहां से कहीं चले गए। कपिल ने ज्योति की तलाश जारी रखी। तलाश के दौरान मंगलवार को ज्योति उसे गांधीनगर में रहते हुए मिली। जब वह उसे लेने उसके कमरे पर गया तो ज्योति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिस पर पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को पूरी बात बताते हुए ज्योति आदि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुल्हन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे कपिल की ओर से मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर नई मंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि जेल गई युवती शातिर है, वो पहले भी शादी के नाम पर ऐसे ही ठगी कर चुकी है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed