{"_id":"5a3a112c4f1c1bc9678c2ec1","slug":"murder-of-aunt-nephew-bodies-of-the-officers-shocked-to-see-the-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी-भांजे की गर्दन काटकर हत्या, शवों को देख कांप गई अफसरों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी-भांजे की गर्दन काटकर हत्या, शवों को देख कांप गई अफसरों की रूह
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
मौसी-भांजे की गर्दन काटकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में मौसी-भांजे की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। दो हत्याओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों के शव सिर से धड़ अलग हुए ईख के खेत में मिले। शवों को देख ग्रामीणों की रूह कांप गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर भी शवों को देखकर हैरान रह गए। दोनों की हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई कि पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ें : हादसा : बस ने दो छात्रों को कुचला, तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
ये है मामला
लापता दलित छात्रा और उसके मासूम भांजे की बेरहमी से गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गांव के जंगल में उनकी सिर कटी लाशें मिली। डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक शव नहीं उठने दिए। महिलाओं ने पुलिस अफसरों का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस अभी तक इस मामले की वजह नहीं खोज पाई है।
विज्ञापन
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द निवासी दलित मोहरपाल की बेटी प्राची (19) मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे अपने भांजे (बहन का बेटा) पांच वर्षीय नवदीप के साथ घर से अगोले लेने जंगल में गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परेशान पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि प्राची अपने भांजे नवदीप के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, जो घर नहीं लौटी। पुलिस ने रात में ही ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग की। सघन तलाशी के बावजूद पुलिस दोनों को नहीं खोज पाई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खुद ही जंगल में दोनों की तलाश की। पूर्व प्रधान तेजवीर सिंह के खेत में दोनों की लाशें पड़ी मिली। दोनों की गर्दन काट कर बेरहमी से हत्या की गई थी। प्राची और नवदीप की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सुबह करीब नौ बजे एसपी सिटी ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने पुलिस अफसरों का घेराव कर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाशों को नहीं उठने दिया। वह हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसपी सिटी ने जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 11 बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहरपाल की ओर से पुलिस ने अज्ञात में दोहरे हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा प्राची बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसका भांजा नवदीप कक्षा एक में पढ़ता था, जो मूल रूप से देवबंद के गांव जखवाला का निवासी था। पिता संजय ने उसे पढ़ने के लिए नाना मोहरपाल के पास छोड़ रखा था। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारों की तलाश में क्राइम ब्रांच समेत कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। छात्रा और मासूम की हत्या जितनी क्रूरता से की गई है, वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/