फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man with friends gang raped, the threat

दूल्हे के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, दी धमकी

Wed, 20 Dec 2017 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 20 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Young man with friends gang raped, the threat
महिला के साथ गैंगरेप

मुजफ्फरनगर के एक गांव में दूल्हे के भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर पड़ोस की युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। घटना से गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना है।

विज्ञापन


पढ़ें : छात्रा से होटल में गैंगरेप, बनाई वीडियो, युवती ने मां को सुनाई आपबीती
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार को सरफराज की शादी थी। उसकी बारात चरथावल में गई है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी की बेटी नल पर पानी लेने आई थी। आरोप है तभी दूल्हे के भाई शादाब ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर युवती को पकड़ लिया। उसका मुंह भींच कर एक मकान में ले गए। आरोप है कि वहां पर तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई की। बाद में आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को बताया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के परिजनों को बताया तो उन्हें भी चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी बरात में चले गए। उनके जाने के बाद किसी तरह से पीड़िता को उसके परिजन लेकर शाहपुर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी, तो आरोपी फरार मिले। पुलिस चरथावल भी गई, मगर तब तक आरोपी वहां से भी फरार हो चुके थे। शाहपुर इंस्पेक्टर ब्रजेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़िता को डॉक्टरी के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed