फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The risk of diseases increases with the changing weather... Be careful of dengue and chikungunya

Meerut News: बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा...डेंगू, चिकनगुनिया से रहे सावधान

Fri, 07 Nov 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The risk of diseases increases with the changing weather... Be careful of dengue and chikungunya
मेरठ। बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। डेंगू, चिकनगुनिया, लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टायफस के मरीज मिल रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के 77, लेप्टोस्पायरोसिस के 103, स्क्रब टाइफस के 19, मलेरिया के 21, चिकनगुनिया के 15, कोविड के 24 मरीज मिले। कोविड के अलावा बाकी बीमारियों के मरीज लगातार मिल रहे हैं।
विज्ञापन


=======
डेंगू व चिकनगुनिया

डेंगू व चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो साफ पानी में पनपता है। डेंगू के रोगी को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और प्लेटलेट्स की कमी महसूस होती है। बचाव के लिए लोग घरों में और आसपास पानी ना जमने दें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

======
लेप्टोस्पायरोसिस

यह बीमारी लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया से होती है जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों (खासकर चूहों) के मूत्र के संपर्क में आने और गंदे पानी से फैलती है। अधिकतर बारिश या बाढ़ के दौरान लोग प्रभावित होते हैं। लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, थकान और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।
======
स्क्रब टाइफस

स्क्रब टाइफस संक्रमित घुन के काटने से फैलता है जो झाड़ियों और घास में ज्यादा पनपता है। लक्षणों में तेज बुखार, त्वचा पर चकत्ते, लिम्फ नोड्स की सूजन और कमजोरी शामिल है।

=====
सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया का कहना है कि रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने देने, मच्छरों से सुरक्षा के उपाय अपनाएं और संदिग्ध लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सतर्कता और जन जागरूकता से इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed