{"_id":"69ea4ec9cda193912f0073d4","slug":"the-result-of-the-schools-in-the-mawana-area-was-100-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112164-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम रहा शत प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम रहा शत प्रतिशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराते हुए शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा माही 442 अंकों के साथ प्रथम, हिमांशी सैनी 75.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व सानिया गणित विषय में 100 प्रतिशत अंकों के साथ 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। हाईस्कूल में आकांक्षा 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, साक्षी 86 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अंशिका 85.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज का इंटर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटर में छात्रा वर्षा 79.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, आरुषि 75.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय, अंजुम व जोया ने 74.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 छात्राओं की फर्स्ट डिवीजन रही। हाई स्कूल में उर्जमा 83.5 प्रतिशत के साथ प्रथम, शीना 82.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, गुनगुन 81 प्रतिशत के साथ तृतीय रही। प्रधानाचार्या आशा भारती ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि अनन्या मित्रा 93.83 प्रतिशत के साथ प्रथम, प्रियांशी गुप्ता 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व माही शर्मा 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रही। विद्यालय के सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में कुमारी हंसिका ने प्रथम, पुनीत वर्मा ने द्वितीय एवं सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में शशिकांत 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सौम्या 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व मोहम्मद अयान 81 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य डॉ. नानक सिंह ने विद्यार्थियों के शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई।