{"_id":"68cc2d3789050471c90a52ef","slug":"the-ramlila-resonates-with-a-message-of-religion-bringing-to-life-the-tales-of-naradas-infatuation-and-ravanas-birth-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109725-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रामलीला से गूंजा धर्म का संदेश, नारद मोह और रावण जन्म की कथा से जीवंत हुआ प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रामलीला से गूंजा धर्म का संदेश, नारद मोह और रावण जन्म की कथा से जीवंत हुआ प्रसंग
विज्ञापन
सरधना। रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में मंचन करते कलाकार। आयोजक
श्री रामा मंडल, श्रीराम तलैया मंदिर के कलाकारों ने किया शानदार अभिनय
सरधना। श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को धार्मिक रंग में माहौल रंगा हुआ देखने को मिला। स्थानीय श्रीराम तलैया मंदिर के श्री रामा मंडल के कलाकारों ने मंच पर नारद मोह, रावण जन्म और वेदवती-रावण संवाद जैसे प्रसंगों का सजीव व भावपूर्ण मंचन कर श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि के अहंकार और भगवान विष्णु की लीला का मनोहारी चित्रण किया गया। वहीं रावण जन्म प्रसंग में उसके जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा को प्रभावशाली संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वेदवती और रावण के संवाद ने मंच पर नारी सम्मान और अधर्म के विरुद्ध सत्य की स्थापना का सशक्त संदेश दिया। रावण जन्म प्रसंग में राक्षसी वंश, तपस्या, और रावण के बल-घमंड की शुरुआत को पौराणिक संदर्भों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। श्री रामा मंडल, श्रीराम तलैया मंदिर के कलाकारों ने समर्पण व निष्ठा के साथ अभिनय कर पौराणिक दृश्यों को जीवंत बना दिया।
इस मौके पर सुभाष वेद, प्रदीप बुद्धिराजा, मंगू प्रधान, डॉ. ओमकार पुंडीर, नवीन बंसल, राहुल सैनी, अनंत सैनी, राहुल त्यागी, अभिषेक, रक्षित गर्ग, मुनेश पंडित और अंकित सैनी शामिल रहे। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, अजय त्यागी, मंत्री प्रदीप कुमार मित्तल, पुलकित सैनी, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट का योगदान रहा।