फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The private person who arrived with the accountant was accused of being indecent.

Meerut News: लेखपाल के साथ पहुंचे प्राइवेट व्यक्ति पर अभद्रता करने का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
The private person who arrived with the accountant was accused of being indecent.
मवाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मांगेराम मित्तल ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र की जांच में लेखपाल के साथ आए प्राइवेट व्यक्ति द्वारा घर पर अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मांगेराम मित्तल ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत में बताया कि अपने पुत्र तुषार मित्तल के ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र के संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र हेतु आवेदन मवाना तहसील में प्रस्तुत किया था। परिवार की आर्थिक व संपत्ति संबंधी स्थिति शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अंतर्गत है। इसके बावजूद तहसील स्तर पर आवेदन को जानबूझकर रोका गया और अप्रत्यक्ष रूप से अवैध धन की मांग की गई।संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद जांच तहसीलदार को दी गई। तहसीलदार निरंकार सिंह ने लेखपाल गजेंद्र सिंह को तत्काल जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 17 जनवरी को लेखपाल आवास पर जांच को आए, लेकिन दुर्भाग्यवश, उनके साथ एक निजी व्यक्ति भी मौजूद था, जिसका इस शासकीय प्रक्रिया से कोई आधिकारिक संबंध नहीं था। उक्त निजी व्यक्ति द्वारा मेरे एवं मेरे परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, मानसिक दबाव व धमकी दी गई कि प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाएगा, जहां शिकायत करनी हो कर लो, शिकायत में मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed