फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Prime Minister has made governance a medium for public participation: Arun Govil

प्रधानमंत्री ने शासन को जनभागीदारी का माध्यम बनाया : अरुण गोविल

Sat, 19 Sep 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister has made governance a medium for public participation: Arun Govil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरक उदाहरण है। आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप और नवाचार जैसे क्षेत्रों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन को जनभागीदारी का माध्यम बनाया।

जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्षों की उनकी यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व का लक्ष्य जनकल्याण हो, तो परिवर्तन केवल नीतियों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जनधन योजना, आत्मनिर्भर भारत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनकर उभरे हैं। विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प है। जब सेवा हमारा संस्कार बने और राष्ट्रहित हमारी प्राथमिकता, तब विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से साकार होगा। सेवा से समाज सशक्त होता है, समाज से राष्ट्र सशक्त होता है और सशक्त राष्ट्र ही विकसित भारत की आधारशिला बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed