फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The priest was beaten to death with a stick in Kiratpur, the milkman was killed in Haldaur

बिजनौर में पुजारी और दूधिया की हत्या

Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The priest was beaten to death with a stick in Kiratpur, the milkman was killed in Haldaur
किरतपुर में पुजारी को डंडे से पीटकर मार डाला, हल्दौर में दूधिया की हत्या
विज्ञापन

हल्दौर/किरतपुर (बिजनौर)। किरतपुर क्षेत्र के गांव ऊमरी में एक सिरफिरे ने मां काली मंदिर के पुजारी दयानंद गिरी को डंडे से पीट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हल्दौर क्षेत्र में एक दूधिया राजवीर सिंह पाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की दो वारदात से सनसनी फैल गई है।
दयानंद गिरी (70) गांव ऊमरी में स्थित काली मंदिर के पुजारी थे और आरोपी शिवचरण शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पास ही बैठा था। अचानक उसने दयानंद गिरी पर डंडे से प्रहार करने शुरू कर दिए। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागने लगा, ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी नशे का आदि बताया जा रहा है। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दयानंद गिरी की मौत हो गई। हल्दौर में जिस दूधिया की हत्या राजवीर की हत्या हुई, वह गांव खतापुर के रहने वाले थे और वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे रोज की तरह दूध लेने गांव मुकरपुर गदई गए थे, रास्ते में किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में पीछे की ओर लगी है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नशे का आदी है पुजारी का हत्यारोपी सिरफिरा
किरतपुर। गांव ऊमरी में पुजारी की हत्या करने का आरोपी सिरफिरा शिवचरण नशे का आदी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह मनोरोगी की तरह गांव में चारों ओर घूमता फिरता है। उसके परिवार में तीन पुत्र वे दो पुत्रियां हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी हरकत ठीक नहीं थी। वह पत्नी और बच्चों से भी सुबह-शाम मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में स्थित मां काली के मंदिर में महाराज दयानंद गिरी 20 वर्षों से पुजारी है। शिवचरण शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुजारी दयानंद गिरि मंदिर के पास बैठा था। तभी गांव निवासी वर्षीय शिव चरण सिंह (40) सैनी ने महाराज पर डंडे से कई प्रहार कर दिए। शोर सुनकर संजय, धर्म पाल और दयाराम आदि भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे दबोच लिया। घायल पुजारी को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव निवासी दयाराम ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

सिर में गोली मार की गई दूधिया की हत्या
हल्दौर: गांव खतापुर निवासी राजवीर सिंह पाल उर्फ बरम (35) दूध खरीदने व बेचने का काम करता है। परिजनों के अनुसार राजवीर सिंह के गांव मुकरपुर गदई शनिवार की सुबह पांच बजे प्रतिदिन की भांति बाइक से दूध लेने गया था। रास्ते में किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजवीर के सिर में पीछे से गोली लगी हैं। उसका शव ग्राम खतापुर- मुकरपुर गदई की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव के देवता के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। शव के पास से मृतक की दूध की केन बंधी बाइक खड़ी मिली हैं। सूचना पर एसपी डा.धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, डॉग स्क्वाड टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिसबल के साथ पहुंचे। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शीघ्र घटना के खुलासे के आदेश दिए। मृतक की पत्नी राजो देवी की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हत्या कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed