फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police kept misbehaving in the night, the relatives were furious when the dead body was found in the morning

रात में बदसलूकी करती रही पुलिस, सुबह शव मिलने पर भड़के परिजन

Tue, 09 Nov 2021 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
The police kept misbehaving in the night, the relatives were furious when the dead body was found in the morning
मेरठ। मासूम भानू प्रताप के लापता होने पर परिवार के लोग परेशान थे। रविवार रातभर पीड़ित परिवार व ग्रामीण बच्चे को ढूंढ रहे थे। आरोप कि इस दौरान मुंडाली पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी की। सोमवार सुबह बालक का शव मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस घबरा गई। बच्चे कीहत्या का शक करीबी पर जताया गया है। एसपी देहात ने पुलिस की तीन टीम गठित कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पांच साल का भानू प्रताप मानसिक रुप से कमजोर था। वीर सिंह के चार बच्चे है, जिसमें भानू प्रताप सबसे छोटा था। उसके भाई प्रदीप, दोनों बहन और मां चंचल देवी का रो रोकर बुरा हाल है। रविवार को भानू लापता हुआ था, तभी से परिवार के लोग उसको ढूंढ रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस भी गंभीर थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस के सामने बच्चे का शव मिल गया। जिसकी गर्दन कटी हुई थी। बच्चे का शव देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और बोले कि पूरी प्लानिंग करके उसको मारा गया है। किसी को शक न हो, शायद इस इरादे से सगे चाचा के घेर में बच्चे के शव को भूसे में दबाया गया। पुलिस ने बताया, गांव के दो लोगों की जांच चल रही है, जिनके खिलाफ पहले से कई मुकदमें है। दोनों युवकों ने पीड़ित परिवार के साथ पहले भी मारपीट की है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से पुलिस ने की थी बदसलूकी
रविवार रात में वीर सिंह ग्रामीणों के साथ मऊखास पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की। जिसकी वीडियो भी सोमवार को वायरल हुई है। पुलिस बार-बार वीर सिंह ने कहती रही कि बताओं बच्चे का अपहरण कौन कर सकता है। उसने गांव के दो युवकों पर शक जताया तो पुलिस वाले अभद्रता करते लगे। पुलिस के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा था। शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। अधिकारियों ने पुलिस पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगिर्द घूमता रहा डॉग स्क्वॉड
शव मिलते ही मेरठ से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी सिसौली गांव में पहुंच गया। डॉग स्क्वॉड चाचा के घेर के आसपास ही घूमता रहा। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बच्चे को आसपास ही मारा गया है और फिर भूसे में दबाया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

घंटों शव को नहीं उठने दिया
ग्रामीणों ने कहा कि एसएसपी के आने पर ही बच्चे का शव उठने देंगे। एसपी देहात ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि हत्यारों को वह जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। इसके लिए पुलिस की तीन टीम बना दी है। हत्या करने वाला बाहर का नहीं हो सकता, बल्कि कोई करीबी ही है। जिसका पुलिस पता लगा लेंगे। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने सिसौली गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed