फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police had the remains of cattle buried in the field.

Meerut News: पुलिस ने गोवंश के अवशेष खेत में दबवाए

Thu, 11 Jun 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The police had the remains of cattle buried in the field.
परी​क्षितगढ़-  गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई का आश्वसन देते हुए।
परीक्षितगढ़। गांव खजूरी में बृहस्पतिवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे गो रक्षा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अवशेषों को नाले से बाहर निकालकर खेत में दबवा दिया।
विज्ञापन

गांव खजूरी स्थित नाले में गोवंश के अवशेष मिलने की खबर से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गो रक्षा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गो रक्षा दल व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गो तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए गोवंश के अवशेषों को नाले से बाहर निकालकर जेसीबी से खेत में गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। गोकशी की घटना से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया कि गोवंश के अवशेषों को नाले से बाहर निकाले पर प्रतीत होता है कि अवशेष काफी पुराने हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विनोद शर्मा खजूरी, अंकित धाम, शानू त्यागी, संजय त्यागी, डॉ. अरुण प्रजापति, साधु भड़ाना, राजेंद्र, जितेंद्र प्रजापति, संदीप शर्मा, विनोद पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed