फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The place and booth number will appear on one click

एक क्लिक पर दिखेगी जगह और बूथ संख्या

Wed, 03 Apr 2019 03:28 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 03 Apr 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
The place and booth number will appear on one click
evm machine - फोटो : PTI
 लोकसभा चुनाव को लेकर मेरठ पुलिस ने ऐसा एप तैयार किया है जिससे चुनाव में पुलिस फोर्स के साथ मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी। बुधवार को इसे लांच किया जाएगा, जिसके बाद पूरे प्रदेश में यह एप चुनाव में महत्वपूर्ण साबित होगा। पहले चुनाव में बुकलेट में जगह और मतदान केंद्र का नाम तलाशने में काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन

‘360 डिग्री इलेक्शन सिक्योरिटी एंड फोर्स मैनेजमेंट’ के नाम से यह एप तैयार किया गया है। चुनाव में जितने भी पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी, उन सभी को एप की जानकारी दी जाएगी। इस एप को गूगल मैप से भी कनेक्ट किया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि एप के लिए अलग से एक साफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसमें सभी मतदान केंद्रों के नाम, मतदान केंद्रों की संख्या, बूथ का नाम, बूथ संख्या, उस मतदान केंद्र के  थाने का नाम भी एक क्लिक पर सामने आएगा। एप में अलग-अलग विकल्प आएंगे, जहां भी जाना है या चुनाव संबंधी किसी भी कर्मचारी या अधिकारी से कॉल करनी है या अन्य कोई जानकारी जुटानी है तो उसी विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। चुनाव संबंधी कोई भी समस्या आने पर किसको कॉल करनी है या सूचना देनी है, उन कर्मचारी व अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी इसमें सामने आ जाएंगे। जिस भी अधिकारी को कॉल करनी है, एप में अंकित उनके मोबाइल नंबर पर क्लिक करते कॉलिंग शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन

जगह का नाम डालते ही ब्यौरा
इस एप में जिले के सभी मतदान केंद्रों के नाम व संख्या, बूथ संख्या और उस जगह का नाम भी सॉफ्टवेयर में फीड किया गया है। जिस जगह का नाम एप में जाकर डाला जाएगा तो उस जगह की पूरी जानकारी मोबाइल में सामने आ जाएगी। जानकारी करने वाले वाले व्यक्ति की लोकेशन भी गूगल मैप पर होगी। जिस जगह के बारे में जानकारी की जा रही है, वहां की कितनी दूरी है, यह भी एप बताएगा। जिससे किसी भी मतदान केंद्र को लेकर कोई परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा फायदा
एसपी चुनाव सेल संजीव वाजपेयी का कहना है कि चुनाव में बूथ, मतदान केंद्र, संवेदनशील स्थान, थाना क्षेत्र और चुनाव संबंधी अन्य जानकारी और रिकॉर्ड की जो बुकलेट तैयार की जाती हैं उनमें पेजों की संख्या अधिक हो जाती है। बुकलेट फिर भी तैयार की जा रही है। लेकिन किसी भी चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी या जवान या अधिकारी को किसी भी मतदान केंद्र की दूरी या जगह की जानकारी करनी है तो एप में क्लिक करते ही सामने आ जाएगी।
सभी के मोबाइल नंबर
मतदान केंद्र का नाम सामने आने के बाद वहां के थानेदार, सीओ, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसएसपी और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी के मोबाइल नंबर भी सामने आ जाएंगे। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के मोबाइल नंबर भी कनेक्ट किए गए हैं। चुनाव के लिए जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा इन सभी की जानकारी एप में मिलेगी।

मददगार साबित होगा एप
सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह नया एप तैयार किया गया है। लांच करने के बाद पूरे प्रदेश में चुनाव में यह एप मददगार साबित होगा। गूगल मैप से इसे कनेक्ट किया गया है। इससे पुलिस फोर्स को ड्यूटी में भी मदद मिलेगी। - नितिन तिवारी, एसएसपीे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed