फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The operators of Central Market School, upset over the closure of the school, met Minister Chaudhary Jayant Singh.

Meerut News: शास्त्रीनगर में स्कूल बंद होने से परेशान संचालक जयंत से मिले

Mon, 25 May 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
The operators of Central Market School, upset over the closure of the school, met Minister Chaudhary Jayant Singh.
- केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्री नगर क्षेत्र में संचालित स्कूल बंद होने से परेशान संचालक सोमवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं स्किल डेवलपमेंट मंत्री जयंत चौधरी से मिले। उन्हें आवास विकास क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विद्यालयों को जारी किए जा रहे नोटिसों का विषय प्रमुखता से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि वर्षों से संचालित एवं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इन विद्यालयों के विरुद्ध जारी नोटिसों पर आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें रोका जाए, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय संचालकों में व्याप्त असमंजस और चिंता समाप्त हो सके। जम्मू कश्मीर एवं हरियाणा के लोकदल प्रभारी विनय प्रधान, लोकदल पंजाब के प्रभारी दिलप्रीत कोहली तथा ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव कवल जीत सिंह ने समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मेरठ के आवास विकास क्षेत्रों में वर्षों से संचालित विद्यालयों के समक्ष आ रही प्रशासनिक एवं नीतिगत समस्याओं को विस्तारपूर्वक जयंत के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। संचालकों ने बताया कि जयंत चौधरी ने पूरे विषय को गंभीरता एवं विस्तार से सुना तथा आश्वस्त किया कि सकारात्मक कार्रवाई शीघ्र कराई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ अमेरिकन स्कॉलर्स के संचालक विक्रम लांबा, अलेक्जेंडर के संचालक सचिन शर्मा, ब्लिस इंटरनेशनल के संचालक दीपक भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद ने 8 अप्रैल को शास्त्रीनगर में 44 भवन सील कर दिए थे। इन सभी में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही थीं। इनमें अस्पताल, स्कूल, कॉम्प्लेक्स, शोरूम, बेंक्वेट हॉल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed