फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The officer raped the woman by taking the innocent to the gun point

मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर दरोगा ने किया महिला से दुष्कर्म

Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The officer raped the woman by taking the innocent to the gun point
मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर दरोगा ने किया महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। हस्तिनापुर थाने में तैनात दरोगा अरुण कुमार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दरोगा उसके साथ तील साल से दुष्कर्म कर रहा है। दरोगा उसकी मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर ले लेता था और कभी अश्लील वीडियो वायरल करने की तो कभी गोली मारने की धमकी देता था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।
ब्रह्मपुरी थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पर बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी। तब दोनों सहेलियों ने माधवपुरम पुलिस चौकी में शिकायत की थी। उस समय वहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार थे। दरोगा ने उनका नंबर ले लिया और बातचीत करनी शुरू दी। जांच के बहाने ही दरोगा 15 अगस्त 2018 को उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने महिला की मासूम बच्ची की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। दरोगा अरुण हस्तिनापुर की भद्रकाली पुलिस चौकी पर तैनात है। छह दिसंबर 2020 को दरोगा ने फोन कर उसको हस्तिनापुर आने को कहा। महिला ने अपनी सहेली के यहां गंगानगर में होने की बात कह दी। आरोप है कि अरुण ने धमकी देते जबरन इंचौली थाने के मसूरी में बुलाया और गाड़ी से भद्रकाली पुलिस चौकी पर ले गया। वहां दूसरे दरोगा ने अरुण को धमकाया। इसके बाद अरुण महिला को हस्तिनापुर जंगल में ले और गाड़ी में दुष्कर्म किया। दरोगा उसके पति को चरस गांजा लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। महिला ने कहा कि दरोगा के जुल्म से परेशान हो चुकी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ वर्दी में डांस कर रहा दरोगा अरुण
हरियाणावी डांसर सपना चौधरी के गाने पर महिला के साथ वर्दी में दरोगा अरुण डांस करता दिखाई दे रहा है। महिला के शिकायती पत्र के बाद डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। एसपी देहात ने इसकी भी जांच शुरू कर दी।
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक दरोगा अरुण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा वर्दी में महिला के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना बताया गया है। वर्दी में दरोगा के साथ एक दूसरा दरोगा भी है, जो सादे कपड़ों है। दुष्कर्म के साथ एसपी देहात ने वीडियो भी गंभीरता से जांच करने की बात कहीं। यह वीडियो कहां की है, पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है।

दरोगा पर दर्ज होगा मुकदमा : एसएसपी
इस मामले में संज्ञान लिया गया है। इससे संबंधित एक मुकदमा पूर्व में भी कुछ मीडियाकर्मियों के खिलाफ दर्ज है, जिसमें चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। अब महिला ने दरोगा अरुण पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इसमें भी मुकदमा दर्ज होगा। पूर्व मुकदमे की भी जांच होगी। एसपी देहात को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा पर कार्रवाई होगी।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed