फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the nutration kit delevery for teen girls

किशोरियों को पोषण किट वितरित कीं

Sat, 28 Sep 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
the nutration kit delevery for teen girls
किशोरियों को पोषण किट वितरित कीं
विज्ञापन

रोहटा। खंड विकास कार्यालय के सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लाडली दिवस पर स्कूल न जाने वाली किशोरियों को पोषण किट सौंपी गई। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुधा आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुपरवाइजर लाजवंती तोमर ने मौजूद 11 से 14 वर्ष तक की स्कूल ना जाने वाली किशोरियों को पोषण किट वितरित की। जिसमें अंकुरित चने, मसूर दाल, बाजरा के अलावा आधा किलो देशी घी दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुमलता ने बताया कि ये किट हर तीन महीने पर किशोरियों को सरकार की और से मुहैया कराई जायेगी। जिससे किशोरियों को इस उम्र में आने वाली परेशानी न हो। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिलने वाले पुष्टाहार से विभिन्न प्रकार के मीठे एवं नमकीन व्यंजन बनाकर उन्हें प्रदर्शित किया। उससे मिलने वाले पोषण के बारे में बताया किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने किशोरियों की उम्र में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। माता-पिता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सलाह और सुझाव देने की बात कही। वहीं समय-समय पर आयरन की गोलियां व टीकाकरण कराने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम मे किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित की गईं। इस मौके पर ब्लॉक से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा रेसेपी बनाईं गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed