फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The municipality made people aware about the schemes

Meerut News: पालिका ने योजनाओं के बारे में लोगों का किया जागरूक

Sun, 21 Sep 2025 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
The municipality made people aware about the schemes
सरधना। शासन द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका की तरफ से जनजागरूकता
सरधना। शासन द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका की तरफ से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के देवी मंदिर के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वार पर चेयरपर्सन सबीला बेगम व अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, आरआरआर सेंटर, एमआरएफ सेंटर, वेस्ट टू वंडर पार्क, होम कंपोस्टिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जैसी पहल की जानकारी दी गई। साथ ही गीले कचरे से खाद बनाने की विधि और स्वच्छता बनाए रखने के सरल उपायों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर शहर को कूड़ा मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना रहा। इसी क्रम में पालिका द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा भी साझा की गई। इस मौके पर शाहवेज अंसारी, पिंकी सोम, उमा त्यागी, शालिनी, शहजाद सितारा, खालिद अंसारी, शकील अहमद, मुनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, जय चौबे, अमित पारचा, अमित चौटाला, ब्रजपाल सिंह, रंजीता, आकाश पारचा, फरहीन, अजीम सैफी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed