फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The misdeed of a 10th student for one and a half months, several secrets opened when caught

10वीं की छात्रा से डेढ़ माह तक करता रहा दुष्कर्म, पकड़े जाने पर खुल गए कई राज

Mon, 22 May 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 22 May 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
The misdeed of a 10th student for one and a half months, several secrets opened when caught
डेढ़ माह तक करता रहा छात्रा से दुष्कर्म

मेरठ पुलिस ने आरोपी बीफार्मा के छात्र को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि आरोपी ने छात्रा को मेरठ के अलावा मथुरा और आगरा के होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


बता दें कि परतापुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से करीब डेढ़ माह पहले व्यापारी की अपहृत बेटी को शनिवार रात पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथी छात्र को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार परतापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने दसवी कक्षा की परीक्षा दी थी। छह अप्रैल को छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के परिजनों ने सूरज पुत्र चौखेलाल निवासी कोलाना मांट जिला मथुरा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। आरोपी सूरज परतापुर बाईपास स्थित एक डेंटल कॉलेज में बीफार्मा फाइनल ईयर का छात्र था। छात्रा के घर के पास ही आरोपी किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बढ़ीं केस में धाराएं

The misdeed of a 10th student for one and a half months, several secrets opened when caught
छात्रा के साथ दुष्कर्म

इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी सूरज ने पूछताछ में बताया कि अपहरण के बाद उसने छात्रा को नशीला पदार्थ देकर अपने कमरे में रखा था। जिसके बाद वह उसे पहले मथुरा ले गया था, जहां एक होटल में दो दिन तक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आगरा के एक होटल में भी दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसने मथुरा के मांट इलाके में किराए का कमरा लिया था, जहां भी वह छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा था।
 
सूरज के खिलाफ दर्ज अपहरण के केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार छात्रा नाबालिग है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

तीन बार बदले नंबर
पुलिस के अनुसार सूरज ने पुलिस से बचने के लिए डेढ़ माह में तीन बार अपने मोबाइल नंबर बदले। पुलिस ने सूरज के मेरठ में चल रहे मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया था। जिसकी लोकेशन के आधार पर मथुरा में दबिश दी गई थी। पुलिस के आने की सूचना पर उसने नंबर बंद कर दूसरा सिम ले लिया था। फिर पुलिस ने दबिश दी तो सूरज ने फिर नंबर चेंज कर लिया था। बाद में पुलिस ने सूरज के एक साथी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी की गिरफ्तारी और छात्रा बरामद हो पाई। आरोपी ने छात्रा के साथ मथुरा के मंदिर में शादी करने का भी दावा किया। लेकिन पुलिस ने इसे नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed