{"_id":"5ff21bc48ebc3ecd6c29076e","slug":"the-miscreants-looted-cash-and-mobile-from-daurala-mill-s-weighing-clerk-sardana-news-mrt518760177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला मिल के तौल लिपिक से बदमाशों ने लूटी नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला मिल के तौल लिपिक से बदमाशों ने लूटी नकदी और मोबाइल
विज्ञापन

सरूरपुर। करनावल के पास दौराला मिल के तौल लिपिक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने साढे आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
गांव भदौड़ा थाना रोहटा निवासी योगेंद्र पुत्र सूरजमल दौराला मिल में तौल लिपिक है। वह करनावल कस्बा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक के तौर पर तैनात है। वह रविवार को तौल के लिए करनावल जा रहा था, जैसे ही वह रजबहे मार्ग से करनावल के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे हथियार के बल पर घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तौल लिपिक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उससे साढे आठ हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना के बाद आसपास बदमाशों की तलाश की। हालांकि पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से मोबाइल की लोकेशन के आधार पर एक युवक को धर दबोचा और पूछताछ कर रही है।