फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The market was bustling with shopping for Eid ul Azha

ईद उल अजहा की खरीदारी के लिए गुलजार रहा बाजार

Sat, 07 Jun 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The market was bustling with shopping for Eid ul Azha
सरधना। ईद उल अजहा आज शनिवार को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर शुक्रवार को दिनभर बाजार सजे रहे। नगर के बाजार में सेवइयों की दुकानें भी लग गई हैं। सेवई के अलावा कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। इससे नगर के बाजारों में काफी चहल पहल दिखी। ईद से एक दिन पहले दोपहर में भी बाजार में भीड़ भाड़ रही। नगर के बाजारों में बकरों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा को लेकर शुक्रवार को बाजार गुलजार रहा। किराना और कपड़े की दुकानों पर जमकर भीड़ लगी रही। बाजार में बिरयानी चावल, मेवा, मसाला की लोगों ने जमकर खरीदारी की। बताया कि इस बार बकरीद को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भीषण गर्मी के चलते कुछ लोग दोपहर में भी ईद की खरीदारी करते रहे। नगर में अशोक की लाट, गुजरान गेट, बिनौली रोड पर सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने नए कपड़े, जूते-चप्पल, क्राॅकरी आदि की जमकर खरीदारी की। बाजार में रौनक रही और लोग खरीदारी में जुटे रहे। भीड़भाड़ के चलते बाजार गुलजार रहा। बाजार में लोगों ने सेवई और मेवे की भी खरीदारी की। बताया कि सौ रुपये से लेकर 500 रुपये किलो तक में सेवइयां उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। मेवा विक्रेता अनिल गुप्ता, शाकिर अहमद ने बताया कि बकरीद को लेकर मेवे की भी अच्छी मांग है। बिरयानी के लिए काजू, किशमिश और नारियल की खरीदारी जोरों पर है। मसालाें में जीरा, मिर्च, जावित्री, इलायची, लौंग, कबाबचीनी की बिक्री बढ़ गई है। दूसरी तरफ टमाटर, अदरक, हरा धनिया, लहसुन और प्याज के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed