{"_id":"680e9422e9b6fb9958002c03","slug":"the-market-remained-closed-in-protest-against-the-killing-of-unarmed-tourists-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108584-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहत्थे पर्यटकों की हत्या करने के विरोध में बाजार बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहत्थे पर्यटकों की हत्या करने के विरोध में बाजार बंद रहा
विज्ञापन
मवाना। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों की निर्ममतापूर्वक हत्या करने के विरोध में नगर का समस्त बाजार बंद रहा। हिंदू संगठनों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई स्थानों पर सड़क पर पाकिस्तान के झंडे वाले पोस्टर चिपकाकर उनको पैरों से कुचला।
शनिवार को भाजपा, विहिप, बजरंग दल व विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों की निर्ममतापूर्वक हत्या करने के विरोध में रविवार को नगर का समस्त बाजार बंद रखने का आह्वान किया था। इसके तहत रविवार को सुबह से ही सभी मेडिकल स्टोर सहित सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पुरानी सब्जी मंडी के दोनों गेटों पर ताला लटका हुआ था। सुबह 10 बजे सभी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए, जहां से जुलूस के रूप में गुड़ मंडी होते हुए मिल रोड पहुंचे। वहां से अटौरा रोड पहुंचे, जहां कुछ दुकानें खुली थी। जिनको बंद कराया गया।
इसके बाद राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाना था, लेकिन कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो घंटों इंतजार के बाद सभी लोग सुभाष चौक से बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए।
विज्ञापन
इस दौरान पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गौरव गुर्जर, योगेश सहगल, विनय दुबलिश, अमर रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, विनय वर्मा, मनोज अग्रवाल, रवि मलिक, प्रवीण जैन, कमल त्यागी, श्यामलाल गुप्ता, अभय वीर गर्ग सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।