फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The man arrested who cheated candidates in name of getting recruited in Indian Army

UP: अग्निवीर भर्ती में पांच लाख की रिश्वत मांगने वाला सेना का जवान गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Tue, 27 Sep 2022 09:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Sep 2022 09:36 PM IST
सार

आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला सेना जवान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
The man arrested who cheated candidates in name of getting recruited in Indian Army
जवान गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती में अभ्यार्थी से पांच लाख की रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मसौता मसूरी गाजियाबाद निवासी नरेश कुमार आर्मी में हेड कांटेबल के पद पर तैनात है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसटीएफ मेरठ ने कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्टिपटल के पास से हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश के साथ उसके दो भाई समेत तीन लोग शामिल थे। आरोपी अभ्यर्थी से 2.50 लाख रुपये ले चुके थे। बाकी बाकी 2.50 लाख रुपये लेने के लिए आए थे। एसटीएफ ने नरेश कुमार से घंटों पूछताछ की, जिसमें उसने पहले भी इसी तरह से रुपये लेने की बात कबूल की। 
विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक, 26 सितंबर 2022 को लुहारली दादरी गौतमबुद्धनगर निवासी साहिल भाटी पुलिस लाइन स्थित उनके कार्यालय में आए थे। शिकायती पत्र देकर साहिल ने बताया था कि उनका भाई प्रशांत मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती देख रहे हैं। प्रशांत को संदीप नाम के एक युवक ने तनुज से मिलवाया। तनुज ने प्रशांत को अपने भाई नरेश कुमार का मोबाइल नंबर दिया। फोन पर प्रशांत की बात नरेश से हुई। नरेश ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर अग्निवीर में भर्ती कराने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। प्रशांत ने यह बात अपने भाई साहिल को बताई। दोनों भाइयों ने नरेश कुमार से बातचीत की और कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल के पास 2.50 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

मंगलवार को प्रशांत का मेडिकल टेस्ट होना था और बाकी के 2.50 लाख रुपये देने की बात हुई थी। एसटीएफ ने नरेश की घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नरेश ने बताया कि वह सन 2009 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग सिग्नल कोर हेड क्वार्टर-3 ईडब्लू ब्रिगेड पुणे में है। वह हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। 

यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

बताया कि वह अपने भाई सौरभ, तनुज और गायत्री नगर शाहजहांपुर हापुड़ निवासी संदीप तोमर के साथ मिलकर सेना में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों से सन 2018 से ठगी करता है। एसटीएफ ने फरार सौरभ, तनुज और संदीप की तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed