फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The main accused surrendered in court, two women were also arrested

मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दो महिलाओं को भी किया गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The main accused surrendered in court, two women were also arrested
मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दो महिलाओं को भी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दौराला। रुहासा गांव में पांच दिन पहले गोकशी के आरोपी को पुलिस पर हमला कर छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
रुहासा गांव निवासी मुबस्सिर व मुक्खा गोकशी के मामले में वांछित चल रहे थे। बीते सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दौराला थाना क्षेत्र के सकौती चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव में छापा मारकर मुबस्सिर को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने लेकर आ रही थी। इसी दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव व लाठी डंडे से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस हमले में दरोगा सुखबीर सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 14 लोगों को नामजद किया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य आरोपी मुबस्सिर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस कोर्ट में अर्जी डालकर आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वहीं, पुलिस ने नामजद आरोपी महिला साइदा पत्नी अफजाल व फैजिया पत्नी मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed