{"_id":"6948600af18bfd24400be15f","slug":"the-life-story-of-the-first-three-sarsanghchalaks-will-be-seen-in-the-play-three-bhagirathas-of-sangh-ganga-dr-mayank-aggarwal-meerut-news-c-72-1-mct1004-145976-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक में दिखेगी पहले तीन सरसंघचालकों की जीवन गाथा : डॉ. मयंक अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक में दिखेगी पहले तीन सरसंघचालकों की जीवन गाथा : डॉ. मयंक अग्रवाल
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले तीन सरसंघचालकों की जीवन गाथा को 27 दिसंबर को मेरठ में दर्शाया जाएगा। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओर से ''''संघ गंगा के तीन भगीरथ'''' नामक नाटक की प्रस्तुति नागपुर की नाट्य संस्था के माध्यम से की जाएगी।
सूरजकुंड रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस नाटक का मंचन पूरे देश में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 12 शहरों में नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य संस्था की टोली में 30 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। महानगर महामंत्री डॉ. दिशा दिनेश एवं डॉ. शीलवर्धन ने बताया कि यह नाटक संघ के प्रारंभ से लेकर अब तक की यात्रा पर आधारित है।
संस्कार भारती के कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुधाकर आशावादी, प्रांत नाट्य प्रमुख भारत भूषण और प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि नाटक की अवधि लगभग दो घंटे की है। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार एवं आरएसएस के प्रांत संघचालक प्रेमचंद होंगे। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अलीगढ़, 26 दिसंबर को रुड़की, 27 दिसंबर को मेरठ, 28 दिसंबर लखनऊ और 29 दिसंबर को अयोध्या में नाटक होगा। कार्यक्रम में पास द्वारा ही प्रवेश होगा।