फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The leg of the accused who raped a girl and made a video was broken

Meerut News: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी का पैर तोड़ा

Mon, 12 Aug 2024 03:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
The leg of the accused who raped a girl and made a video was broken
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षण संस्थान में काम करने वाली युवती से 45 वर्षीय सहकर्मी ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के भाइयों ने शुक्रवार को आरोपी को पीटकर उसकी टांग तोड़ दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उनकी बड़ी बहन के पारिवारिक विवाद को लेकर उनके सहकर्मी ने अपनी वकील बेटी से मिलने की सलाह दी थी। आरोपी सहकर्मी के कहने में आकर पीड़िता युवती उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी सहकर्मी ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर दुष्कर्म का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने भाइयों को दे दी। पीड़िता के भाइयों ने आरोपी को बुलाकर शुक्रवार को जमकर पीटा। इसमें आरोपी की टांग टूट गई। इस मामले में पीड़िता युवती के अलावा आरोपी की बेटी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed