फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The land near the dumping ground turned out to be of the municipality

डंपिंग ग्राउंड के पास की भूमि पालिका की निकली

Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The land near the dumping ground turned out to be of the municipality
डंपिंग ग्राउंड के पास की भूमि पालिका की निकली
विज्ञापन

सरधना। झिटकरी मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड के पास विवादित भूमि जांच में नगर पालिका की निकली है। मंगलवार को तहसीलदार अवनीश कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसडीएम की ओर से रोक के बाद भी विवादित जमीन पर खुदाई का काम चलता मिला। इस पर तहसीलदार ने मजदूरों को चेतावनी देकर भगा दिया। साथ ही कहा कि जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जमीन को लेकर कब्रिस्तान कमेटी और वैभव त्यागी में बीते दो दिन से विवाद चल रहा था।
सरधना-झिटरकी मार्ग पर पालिका की ओर से जिस जगह डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। यह जमीन खसरा संख्या-1820 रकबा चार बीघा 12 बीस्से तहसील रिकार्ड में दर्ज है। तत्कालीन डीएम अवनीश अवस्थी ने एक आदेश पारित कर यह जमीन पालिका के नाम पर दर्ज कराई थी। इस जमीन के बराबर में कुछ भूमि खाली पडी है। इसी के पास कब्रिस्तान की खसरा संख्या-1826 है। इसी के पास कुछ भूमि पर वैभव त्यागी व रालोद नेता ऐनूद्दीन शाह अपना दावा कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ खेवट के नंबर में वैभव त्यागी पक्ष का नाम भी चला आ रहा है। उसकी एक बीघा से अधिक भूमि अंकित है। विवाद के बाद मंगलवार को तहसीलदार व पालिका के नजूल लिपिक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने पाया कि खसरा संख्या-1820 में ही कई लोगों के अवैध कब्जे हैं। तहसीलदार ने कहा कि जल्द ही पालिका की इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन====
रोक के बावजूद विवादित जमीन पर कुछ मजदूर खोदाई का काम कर रहे थे। उन्हें चेतावनी देकर मौके से हटाया गया है। पालिका की इस भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। जांच में खसरा संख्या 1820 पर पालिका की निकली है। -अवनीश कुमार, तहसीलदार, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed