फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The lady who came out of the quarrel with the elder brother lost the way

बड़े भाई से झगड़कर घर से निकली महिला रास्ता भटकी

Mon, 23 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The lady who came out of the quarrel with the elder brother lost the way
बड़े भाई से झगड़कर घर से निकली महिला रास्ता भटकी
विज्ञापन

मेरठ। जनता कर्फ्यू के दौरान झगड़कर घर से निकली महिला रास्ता भटक गई। कई घंटे महिला कचहरी अंबेडकर चौराहे पर बैठी रही। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने महिला के परिजनों से बात की और उसे वापस घर भिजवाया। महिला मरने की बात कहकर घर से निकली थी।

लिसाड़ी गेट के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला रविवार सुबह बड़े भाई से झगड़ा होने के बाद घर से निकल गई। बताया जाता है कि महिला का अपने ससुराल पक्ष से भी विवाद चल रहा है। कई घंटे भटकने के बाद महिला कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे के पास फोटोस्टेट की दुकान के बाहर बैठ गई और रोने लगी। कुछ लोगों ने महिला को वहां बैठे देखा तो उससे कारण पूछा। महिला ने किसी को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। करीब ढाई से तीन घंटे बाद सिविल लाइन इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा वहां से गुजरे तो महिला को देखकर रुक गए। उन्होंने महिला से बात की। पहले तो महिला ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, लेकिन जब इंस्पेक्टर ने सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि वह अपने भाई से झगड़कर मरने के इरादे से घर से निकली थी। लेकिन ऐसा कर नहीं सकी। इंस्पेक्टर ने महिला को समझाया और मोबाइल नंबर लेकर उसके परिजनों से संपर्क किया। फोन पर महिला के छोटे भाई से बात हुई जो कुछ ही देर बाद महिला को लेने पहुंच गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने महिला के परिजनों को समझाकर महिला को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि महिला को उसके परिजनों के साथ भेजा गया है। बड़े भाई से झगड़े के बाद महिला नाराज होकर घर से बाहर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed