फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The killing of the elderly on NH-58, body burns kerosene

NH-58 पर वृद्ध की हत्या, शव को केरोसिन से जलाया

Wed, 08 Nov 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 08 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
The killing of the elderly on NH-58, body burns kerosene
केरोसिन से जलाया

मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर कंकरखेड़ा इलाके में दिल्ली निवासी एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। शव की पहचान न हो, इसलिए केरोसिन से जला दिया गया। मंगलवार को करीब पांच घंटे बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने इसे हत्या मानने से इंकार किया तो वृद्ध के परिजनों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त राधेश्याम सोनी (70) निवासी सी ब्लॉक भजनपुरा दिल्ली के रूप में हुई। राधेश्याम सोमवार सुबह घर से 200 रुपये लेकर परतापुर बाईपास स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में दांतों के डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पुलिस हाईवे स्थित शोभापुर गांव के पास अधजला शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची थी।
विज्ञापन


फोटो से हुई पहचान
आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोपहर को राधेश्याम के परिजन थाना कंकरखेड़ा पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अधजले शव की फोटो दिखाई। जिससे परिजनों ने पहचान कर ली। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबड़ा लगवाना था
पुलिस के मुताबिक राधेश्याम प्राईवेट फैक्ट्री से रिटायर्ड थे। उनका एक पुत्र संजय और पांच पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सभी दांत गिरने पर वह जबड़ा लगवाना चाहते थे। इसके लिए वह बाईपास स्थित एक मेडिकल कॉलेज के डेंटिस्ट के संपर्क में थे। पहले भी कई बार वह चिकित्सक से मिल चुके थे।

पढ़ें : डबल मर्डर केस : कुख्यातों से शूटरों का नाम नहीं उगलवा सकी पुलिस

कड़ी से कड़ी जोड़ रही पुलिस

The killing of the elderly on NH-58, body burns kerosene
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आसपास के लोगों के अनुसार वृद्ध के शरीर पर चोटों के निशान थे। शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाई गई थी। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि केरोसिन से शव को पहचान छिपाने के लिए फूंका गया या फिर पिटाई कर वृद्ध को जिंदा जला दिया गया। घटनास्थल पर काफी दूर तक केरोसिन बिखरा मिला है। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह हुई और शव को यहां पर लाकर जलाया गया। कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

पढ़ें : दोस्तों ने गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा, सनसनी

सीमा विवाद में भिड़े चौकी इंचार्ज 
जिस जगह वृद्ध का शव मिला वहां से शोभापुर पुलिस चौकी की दूरी सौ मीटर तो योगीपुरम चौकी की दूरी 50 मीटर है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। शोभापुर चौकी इंचार्ज हेम सिंह सैनी व योगीपुरम चौकी इंचार्ज अजय देशवाल एक-दूसरे के चौकी क्षेत्र में शव बताकर आपस में उलझते रहे। बाद में सीओ दौराला पंकज कुमार की फटकार के बाद हेम सिंह ने शव पीएम के लिए भिजवाया।

तो फिर क्यों करें रिपोर्ट दर्ज
परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हत्या किसने कराई होगी, कोई अंदेशा तक नहीं है। यह सुनकर पुलिस बोली कि फिर रिपोर्ट दर्ज कराने की जरूरत क्या है। यह हादसा भी हो सकता है। पुलिस की यह बात सुनकर परिजन भड़क गए। बोले कि हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। केरोसिन भी मौके पर मिला है। इसके बावजूद भी पुलिस मामले हो हादसा कैसे बता सकती है। बाद में सीओ ने अज्ञात में केस दर्ज कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed