फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The kidnapping of a young woman, absconding, father pleaded justice

युवती का अपहरण कर सिपाही फरार, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

Sat, 26 Aug 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 26 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
The kidnapping of a young woman, absconding, father pleaded justice
युवती का अपहरण

पल्लवपुरम थाने में तैनात एक सिपाही युवती का अपहरण कर फरार हो गया। युवती के पिता ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शामली के लांख गांव का निवासी सिपाही सोहनवीर पल्लवपुरम थाने में तैनात है। सिपाही का पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही का युवती के घर भी आना-जाना था। बृहस्पतिवार देर रात सिपाही युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को युवती के पिता ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर सिपाही के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि सिपाही उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था और उसका अपहरण कर ले गया। 
विज्ञापन


थाने में मचा हड़कंप
पल्लवपुरम थाना पुलिस को सिपाही सोहनवीर द्वारा युवती का अपहरण करके ले जाने का भी पता तब चला, जब युवती का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। सीओ दौराला विजय प्रकाश के निर्देश पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, सीओ ने सिपाही को सस्पेंड करने की संस्तुति रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा है, दो बच्चे हैं 

The kidnapping of a young woman, absconding, father pleaded justice
एसएसपी मंजिल सैनी

एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री ने बताया कि सोहनवीर करीब छह माह से थाने पर तैनात है। जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कंकरखेड़ा में मार्शल पिच एरिया में रहता है। सिपाही का इस युवती के घर आना-जाना था। सिपाही ने अपना एक मोबाइल फोन एक दिन पहले तो दूसरा देर रात बंद कर लिया था। जिसके बाद दोनों नंबर सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। सिपाही को गिरफ्तार कर युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही सोहनवीर के खिलाफ युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम को लगा दिया है। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed