फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The headmistress accused the staff of misbehavior and assault

Meerut News: मारपीट व अश्लील हरकत करने का आरोप

Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The headmistress accused the staff of misbehavior and assault
प्रधान अध्यापिका ने स्टाफ पर बदसुलूकी और मारपीट का आरोप लगाया
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र के गांव जाफरनगर बेगमाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने अपने स्टाफ के कुछ लोगों पर बदसुलूकी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के साथ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मेरठ शहर के सराय खैरनगर की रहने वाली शिक्षिका ने बताया कि वह गांव जाफरनगर बेगमाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि विद्यालय में सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र ने कमरे का दरवाजा बंद करके गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपियों ने अश्लील हरकत करते हुए धार्मिक टिप्पणी की। हमलावरों ने उसे नीचे गिराकर बदसुलूकी करने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर विद्यालय स्टाफ मौके की ओर दौड़ा, जिन्हें देखकर हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि एक महिला अध्यापक के पति ने उसे रात के समय में फोन करके धमकी दी कि यदि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की तो उसे परिवार सहित जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित शिक्षिका ने हमलावरों व धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तथा सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed