फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The head of the shrine posted an obscene video, causing a ruckus and a fight

धर्मस्थल के प्रधान ने अश्लील वीडियो किया पोस्ट, हंगामा व मारपीट

Mon, 21 Apr 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The head of the shrine posted an obscene video, causing a ruckus and a fight
इकरार अहमद.... सुपरटेक स्थित शिव मंदिर के पुजारी को थाना ब्रह्मपुरी की पुलिस हिरासत से छुड़ाने
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक धर्मस्थल के प्रधान ने धार्मिक कार्यक्रम के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर समाज के लोगों ने धर्मस्थल पर एकत्र होकर हंगामा किया। इसके बाद मारपीट में चार लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट स्थित धर्मस्थल में रविवार शाम धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद धर्मस्थल के प्रधान ने कार्यक्रम के वीडियो के साथ एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए। लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि धर्मस्थल के प्रधान और दो कर्मचारियों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसाइटी में महिलाओं का विवाद थाने पहुंचा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसायटी में हनुमान जयंती को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी करने को लेकर दो गुटों की महिलाओं में विवाद हो गया। मामला ब्रहमपुरी थाने तक पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में समझौते के दौरान भी जमकर नोंकझोक हुई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज करने को कहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने सोसाइटी के सभी ग्रुप भी डिलीट करा दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिलाओं में टिप्पणी करने पर विवाद हुआ। दोनों ओर के जिम्मेदार लोगों लिखित में समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed