फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The head constable Gopichand was not found and posted under the security of Chief Minister Arvind Kejriwal

UP: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल का नहीं लगा सुराग, सामने आई ये बड़ी बात

Tue, 04 Apr 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

Meerut News : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, पुलिस जांच में एक बड़ी बात सामने आई है।

विज्ञापन
The head constable Gopichand was not found and posted under the security of Chief Minister Arvind Kejriwal
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर उनकी तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है। 

विज्ञापन


वहीं जांच में सामने आया कि 15 मार्च को हेड कांस्टेबल के खाते में ऋण के 14 लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते में 31 लाख रुपये आए थे। पुलिस की टीम इस रकम को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी गोपीचंद दिल्ली पुलिस में हैं। उनकी तैनाती इस समय अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में उनके आवास पर है। वह 13 मार्च को सात अप्रैल तक की छुट्टी लेकर घर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder Case: अंकेश की हत्या का राज, दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, पहचान मिटाने के लिए थिनर से जलाया था चेहरा

सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के अनुसार, 15 मार्च को गोपीचंद के खाते में ऋण के 14 लाख और उनकी पत्नी रेखा के खाते में 31 लाख रुपये आए थे। उनका कहना है कि यह रकम खाते में आने के बाद 26 मार्च को वह अचानक लापता हुए हैं। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम भी छानबीन में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed