फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government will provide five lakh help to brothers of two boxing players of Meerut

मेरठ के दो खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख की मदद देगी सरकार, कोरोना काल में बेच रहे थे सब्जी

Wed, 07 Oct 2020 02:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Oct 2020 02:58 PM IST
सार

  • कोरोना काल में पिता की नौकरी चले जाने के बाद मजबूरी में बेच रहे थे सब्जी
  • पिता ने खुशी जाहिर की, बोले- अब 2024 ओलंपिक की तैयारी कराऊंगा

विज्ञापन
The government will provide five lakh help to brothers of two boxing players of Meerut
बॉक्सर सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्सिंग और तीरंदाजी स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले मेरठ के दो खिलाड़ी भाइयों सुनील चौहान और नीरज चौहान की मदद के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय आगे आया है। खेल मंत्रालय ने दोनों भाइयों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। कोरोना के चलते पिता की नौकरी जाने के बाद दोनों भाई सब्जी बेचने के लिए मजबूर हो गए थे। अमर उजाला ने इस खबर को 18 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


सुनील ने इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज ने स्कूल खेलों में पदक जीतने के अलावा दो साल पहले सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय फंड से इन खिलाड़ियों की मदद की है। यही नहीं, खेल मंत्री ने कहा कि जो भी खिलाड़ी आर्थिक रूप से परेशान हैं, इसी फंड से मदद की जाएगी। रिजिजू द्वारा आर्थिक मदद की घोषणा के ट्वीट से परिवार में खुशियां छा गईं।
विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर निवासी अच्छेलाल कई साल से कैलाश प्रकाश स्टेडियम की मेस में खाना बनाने का कार्य करते थे। उन्हें 15 हजार रुपये मिलते थे लेकिन कोरोना काल में खिलाड़ी अपने-अपने घर चले गए गए तो उनकी नौकरी चली गई। परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट आने पर दोनों खिलाड़ी भाई सुनील और नीरज गली-गली घूमकर सब्जी बेचने लगे। 17 अगस्त को मेरठ निवासी एडवोकेट राम कुमार ने दोनों खिलाड़ियों और पिता की ठेले पर सब्जी बेचते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: मुआवजे के फेर में फंस रहा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, ये हैं किसानों की मांगें

पिता बोले-अब 2024 ओलंपिक की तैयारी कराऊंगा
मदद की घोषणा पर खुशी जताते हुए अच्छेलाल चौहान ने कहा कि अब वह दोनों बेटों को 2024 में होने वाले ओलंपिक की तैयारी कराएंगे। नीरज को ढाई लाख रुपये की कीमत का तीर धनुष दिलाऊंगा, ताकि तैयारी में कोई भी कमी न रहे। अच्छेलाल ने केंद्र सरकार के साथ एडवोकेट रामकुमार का भी धन्यवाद किया। राम कुमार ने परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी थी। 

जरूरी थी आर्थिक मदद
मुश्किल हालात से जूझ रहे दोनों खिलाड़ियों की आर्थिक रूप से हौसला अफजाई करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अच्छी पहल की है। - आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed