फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: construction of Delhi-Meerut Expressway has been stop due to compensation

एक्सक्लूसिव: मुआवजे के फेर में फंस रहा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, ये हैं किसानों की मांगें

Wed, 07 Oct 2020 01:56 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Oct 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: construction of Delhi-Meerut Expressway has been stop due to compensation
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

एक समान मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले दो वर्षों से किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के कार्य में रोक लगाए हुए हैं। किसान कल्याण समिति के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में किसानों की मांग है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एक समान मुआवजा दिया जाए। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर प्रशासन मामले का समाधान निकालने की बजाय बार-बार आश्वासन पर आश्वासन दे रहा है। इसके चलते कार्यदायी कंपनी का बजट और समय भी बढ़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अुनसार जितना मुआवजा इस प्रोजेक्ट में दिया, उतना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तुलना में दस गुना अधिक मुआवजा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में दिया गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में 60 करोड़ प्रति किमी की दर से मुआवजा दिया गया है। जबकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में मात्र छह करोड़ प्रति किमी की दर से मुआवजा दिया गया। 295 हेक्टेयर निजी जमीन का अधिग्रहण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं किसानों की मांग 
1. ईस्टर्न पेरिफेरल में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर की तर्ज पर एक समान मुआवजा दिया जाए।  
2. प्राप्त मुआवजे की रकम से कृषि भूमि खरीदने पर स्टांप शुल्क नि:शुल्क किया जाए। 
3. रेलवे कॉरिडोर की तर्ज पर प्रत्येक खाताधारक को साढ़े पांच लाख रुपये दिए जाएं।
5. जो भूमि लिंक रोड पर लगी हुई थी उससे प्रभावित किसानों को 20 प्रतिशत की राशि दी जाए।

बढ़ती जा रही प्रोजेक्ट की टाइमलाइन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के चार चरणों को जनवरी-2020 तक खत्म होना था। कार्य पूरा न हो पाने के कारण इसे मार्च-2020 किया गया। अब दिसंबर-2020 किया गया है, लेकिन इस लक्ष्य तक भी इसके पूरे होने के आसार कम लग रहे हैं। अभी कई स्थानों पर प्रोजेक्ट के लिए काफी कार्य बचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू अपडेट: अब दो दिन बाद जारी होगी नई मेरिट, रोका गया 38 छात्र-छात्राओं का प्रवेश

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
कुल चरण : चार 
कुल किमी : 82 किमी
कहां से कहां तक : सराय काले खां से परतापुर तक
मेरठ से दिल्ली : लगभग एक घंटे 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 
कुल किमी : 1261 किमी
कहां से कहां तक : दिल्ली से मुंबई
दिल्ली से मुंबई की दूरी : 13 घंटे

जिला प्रशासन का नहीं सहयोग 
जिला प्रशासन गाजियाबाद, मेरठ की तरफ से सिर्फ किसानों को आश्वासन देकर छोड़ा जा रहा है। एक-एक दिन गुजर रहा है, लेकिन कोई फैसला अभी तक नहीं हो सका है।

किसानों का आंदोलन गलत है
हमने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की तुलना में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में 10 गुना मुआवजा दिया है। किसानों का आंदोलन गलत है। प्रोजेक्ट में देरी होने से नुकसान हो रहा है। - मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed