फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl students took over the responsibilities of the officers and listened to the problems of the staff.

Meerut News: अफसरों की जिम्मेदारी संभाल छात्राओं ने सुनी स्टाफ की समस्या

Sat, 27 Sep 2025 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

मेरठ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए शिक्षा विभाग के शीर्ष पदों की जिम्मेदारी दी गई। विशाखा उपाध्याय जेडी, वंशिका अग्रवाल डीआईओएस और साक्षी प्रधानाचार्य बनीं। इससे छात्राओं में नेतृत्व का आत्मविश्वास बढ़ा।

विज्ञापन
The girl students took over the responsibilities of the officers and listened to the problems of the staff.
एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। स्रोत : संस्थ

विस्तार

पीएम श्री कॉलेज की विशाखा बनी जेडी, खालसा कन्या कॉलेज की वंशिका बनी एक दिन की डीआईओएस
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बेटियों को बनाया एक दिन का जिम्मेदार अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ की छात्रा विशाखा उपाध्याय को एक दिन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया। छात्रा ने जेडी कार्यालय में कई प्रकरणों की समीक्षा की।
जेडी ओंकार शुक्ल की मौजूदगी में छात्रा ने कार्यालय के कर्मचारियों से बात की और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, सुनील भड़ाना, उपेंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, नीलम सिंह, आभा शर्मा, पवित्रा देवी, विवेक यादव, नवनीत पाठक, अरविंद शर्मा, वरदान कौशिक आदि ने छात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

खालसा कन्या इंटर कॉलेज थापर नगर की छात्रा वंशिका अग्रवाल को शुक्रवार को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक पारुल वर्मा व जिला नोडल अधिकारी प्रशांत चौधरी ने छात्रा का स्वागत किया। डीआईओएस के रूप में वंशिका ने शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अपनी प्राथमिकता में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में भी छात्र साक्षी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रभुदयाल सिसोदिया की उपस्थिति में प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल सिंह तोमर ने छात्रा को कार्यभार ग्रहण कराया। छात्रा ने सभी कक्षाओं में जाकर प्रधानाचार्य के रूप में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वास कुमार, प्रमोद यादव, कविंद्र सिंह, पूनम रानी, सोनू राणा, विक्रम सिंह, योगेश राघव आदि मौजूद रहे।

एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। स्रोत : संस्थ

एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। स्रोत : संस्थ

एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। स्रोत : संस्थ

एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर में छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। स्रोत : संस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed