{"_id":"598edece4f1c1b43408b4cf5","slug":"the-girl-said-in-the-court-dirty-talk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नन्हीं गुड़िया ने कोर्ट में कहा, मेरे साथ गंदी बात हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हीं गुड़िया ने कोर्ट में कहा, मेरे साथ गंदी बात हुई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
बच्ची बोली गंदी बात हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी इलाके में सात साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला शुक्रवार को एक बार फिर गर्माया। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने कोर्ट में गंदी बात होने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने दोबारा जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी का कहना है कि स्कूल में फोरेंसिक एक्सपर्ट को ले जाकर नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
सूरजकुंड स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्ची से गैंगरेप होने का केस नौचंदी थाने में दर्ज हुआ था। इस पर गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़, आगजनी और वाहनों पर पथराव किया था। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। शुक्रवार को महिला पुलिस ने बच्ची के अदालत में 164 के कलमबंद बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने स्कूल के बाथरूम में गंदी बात होने की बात कही है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने फोरेंसिक जांच टीम और नौचंदी पुलिस को स्कूल में दोबारा जांच को भेजा।
विज्ञापन
बच्ची से छेड़खानी जैसी हरकत
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि बच्ची से स्कूल में गैंगरेप नहीं हुआ। पहले मेडिकल रिपोर्ट और अब बच्ची के बयान में रेप जैसी बात सामने नहीं आई। कोर्ट में बच्ची ने सुई जैसी कोई नुकीली चीज चुभना बताया है। पुलिस की जांच पड़ताल में अभी तक बच्ची से छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। आरोपी कौन है और उसने किस नियत से बच्ची को छेड़ा है, इसका भी पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन
बच्ची को मोहरा बनाकर राजनीति न करें
बच्ची के साथ छेड़छाड़
स्कूल में तोड़फोड़, आगजनी व पथराव, जाम लगने वालों की तलाश करना पुलिस ने शुरू कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि बच्ची को मोहरा बनाकर लोग राजनीति न करें। बच्ची को इंसाफ पुलिस दिलवा देगी। कानून को हाथ में लेने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
डेफोडिल के छात्रों का भविष्य अधर में
फूलबाग कालोनी के डेफोडिल स्कूल में नन्हीं गुड़िया के साथ हुई घटना के बाद से स्कूल बंद है। स्कूल खुलने की कोई जानकारी नहीं होने से यहां पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य अधर में है। स्कूल में करी 200 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के बाद तीन दिन स्कूल बंद है। पुलिस यहां आकर जांच पड़ताल कर रही है। ऐसे में स्कूल खुलने को लेकर अभिभावक परेशान हैं। शुक्रवार को कुछ अभिभावक स्कूल जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला देख लौट गए। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा सत्र का ढाई माह बीत चुका है। ऐसे में दूसरे स्कूल में दाखिला मिलना मुश्किल है। स्कूल में कोई नहीं है। अभी तक यह भी नहीं पता कि स्कूल कब खुलेगा। उधर माध्यमिक वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा खुलकर स्कूल के समर्थन में आ गई है। संस्था के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/