फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl left the teenagers at Delhi station and went with the boy.

किशोरियों को दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर युवक के साथ गई युवती

Sun, 07 Sep 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
The girl left the teenagers at Delhi station and went with the boy.
दौराला (मेरठ)। कस्बे की दौलतराम कॉलोनी निवासी युवती अपने साथ पड़ोस की दो किशोरियों को लेकर शुक्रवार दोपहर चली गई थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों की जगह जगह तलाश की और दिल्ली स्टेशन से दोनों नाबालिग किशोरियों को बरामद कर लिया। किशोरियों ने पुलिस को युवती के एक युवक के साथ चले जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कस्बे की दौलतराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बहन शुक्रवार दोपहर एक बजे घर से गई थी। वह पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनों को भी साथ ले गई। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली। मामले की जानकारी एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को लगी तो उन्होंने तत्काल तीनों की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन किया और को पुलिस को दिशा निर्देश दिए। रात में ही पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती के मोबाइल की लोकेशन तीन बार पुलिस को दौराला रेलवे स्टेशन की मिली थी। पुलिस रात में स्टेशन पर पहुंची और तलाश की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को भी पुलिस दौराला रेलवे स्टेशन पर तलाश करने पहुंची, साथ ही आस पास के गांवों के ग्रामीणों से भी संपर्क साधा लेकिन उनका पता नही लगा। पुलिस के अनुसार एक टीम दिल्ली स्टेशन पर पहुंची तो दोनों किशोरी बहनें पुलिस को स्टेशन पर मिली। पुलिस दोनों को अपने साथ दौराला थाने ले आई। पूछताछ में किशोरियों ने पुलिस को बताया कि युवती कहीं घूमने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ले गई थी। दिल्ली स्टेशन पर वह उन्हें छोड़कर एक युवक के साथ चली गई। उसने कुछ देर में आने की बात कही, लेकिन नहीं लाैटी। पुलिस युवती की भी तलाश में भी जुटी है। जानकारी पर परिजन थाने पहुंचे। फिलहाल, पुलिस दोनों किशोरियों से पूछताछ में जुटी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों किशोरी मिल गईं हैं और युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed