{"_id":"694b06065f66c3a6e5078241","slug":"the-game-of-extortion-was-going-on-in-the-house-of-the-history-sheeter-for-a-long-time-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1062246-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिस्ट्रीशीटर के मकान में काफी समय से चल रहा था रंगदारी वसूलने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिस्ट्रीशीटर के मकान में काफी समय से चल रहा था रंगदारी वसूलने का खेल
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लोहियानगर थाना पुलिस ने पकडे हनीट्रैप में फंसाने के आरोपी प्रेसवार्ता कर पुलिस ल
लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर में हिस्ट्रीशीटर सागर भारती के मकान में काफी समय से हनी ट्रैप कर रंगदारी वसूलने का खेल चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि सागर के पकड़े जाने पर पूरे गिरोह का खुलासा होगा। उधर पुलिस ने सोमवार रात सागर भारती के मकान के पकड़ी गई शशि उर्फ सीमा और उसके भाई अंकित को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों ने हापुड़ के पिलखुवा निवासी पीड़ित पशु व्यापारी शानू को हनी ट्रैप में फंसाकर बंधक बना लिया था और फिर 10 लाख रुपये की फिरौती मागी थी। शानू की तहरीर पर पुलिस ने बंधक बनाने और रंगदारी मांगने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शानू के मोबाइल पर सात दिन पहले शशि उर्फ सीमा की मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। शशि ने शानू को अपने प्रेम जाल में फांस लिया और सोमवार शाम लोहियानगर क्षेत्र के काजीपुर में एक मकान पर बुलाया था। यह मकान हिस्ट्रीशीटर सागर भारती का है। यहां पर पहले से ही शशि का भाई अंमित और गिरोह के अन्य छिपे हुए थे।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शानू जब वहां पहुंचा तो शशि ने इशारे से अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद अंकित, सागर भारती और उनके दो दोस्तों ने शानू को बंधक बना लिया और उससे 10 लाख रुपये की मांग की। शानू ने फोन करके अपने दोस्त रामभूल को बुलाया। रामभूल ने आरोपियों से बात कर फिरौती की रकम कम करने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने सात लाख रुपये में उन दोनों को छोड़ने की बात कही। फिरौती की रकम ज्यादा होने पर उनके बीच कहासुनी हो गई। शोर शराबा सुनकर मकान पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच लोहियानगर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर शशि उर्फ सीमा और उसके भाई अंकित को पकड़ कर पशु व्यापारी तथा उसके दोस्त को बंधन मुक्त कराया। जबकि सागर भारती और दो अन्य आरोपी फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि सागर भारती पर सात मुकदमे हैं। वह लोहियानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लोगों ने बताया कि सागर के मकान में लगातार बाहरी युवती और युवक आते रहते हैं। जिससे पता चलता है कि हनी ट्रैप का यह खेल काफी समय से चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम लगी हैं।
-- -
शशि शादीशुदा है
एएसपी ने बताया कि शशि उर्फ सीमा सरधना थाना क्षेत्र के गांव पालीखेड़ा की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है मगर वह पति से अलग मायके में ही रहती है। उसका और उसके भाई अंकित का आपराधिक इतिहास यहां नहीं मिला है। अन्य जनपदों से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।