फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family of Shruti from terror in New York, terror attack in front of husband

न्यूयार्क में हुए हमले से दहला श्रुति का परिवार, पति के सामने हुआ आतंकी हमला

Thu, 02 Nov 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ जगेंद्र उज्ज्वल, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ जगेंद्र उज्ज्वल, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Nov 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
The family of Shruti from terror in New York, terror attack in front of husband
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लोअर मैनहट्टन में हुए आतंकी हमले से मुजफ्फरनगर शहर की बेटी श्रुति का परिवार दहल गया। श्रुति सोमवार को ही न्यूयॉर्क से मायके आई थी। उसके पति शोभित गुप्ता के सामने ही यह आतंकी हमला हुआ। हमले के दौरान शोभित लोअर मैनहट्टन स्थित अपने ऑफिस से नीचे आ रहा था, तभी यह हमला हुआ। आतंकी हमले की खबर पाकर श्रुति और उसका परिवार खौफजदा हो गए। शोभित का फोन आया, तो परिजनों ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। दिन भर श्रुति के यहां परिचितों और रिश्तेदारों के फोन आते रहे, सभी हमले के बारे में बात कर शोभित के बारे में जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन


शहर के रुड़की रोड निवासी बाबूराम साइकिल शोरूम के मालिक सुभाष गोयल की छोटी बेटी श्रुति और उसका पति शोभित गुप्ता अमेरिका की गोल्ड सेस कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में ही रहते हैं। मैनहट्टन में जिस स्थान पर मंगलवार दोपहर को आतंकी हमला हुआ, ठीक उसी स्थान पर शोभित और श्रुति का ऑफिस है। परिजनों से मिलने के लिए पंद्रह दिनों का अवकाश लेकर श्रुति सोमवार को ही न्यूयॉर्क से मुजफ्फरनगर अपने मायके आई है। मंगलवार दुपहर को मैनहट्टन में आतंकी हमला हुआ। इस दौरान भारत में रात होने के कारण श्रुति अपना मोबाइल फोन बंद कर सो रही थी। बुधवार सुबह टीवी न्यूज चैनलों पर न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में आतंकी हमले की खबर आई तो श्रुति और उसका परिवार भी दहल गया। पूरा परिवार हमले की खबर से खौफजदा हो गया। श्रुति ने तुरंत मोबाइल ऑन कर पति शोभित से बात की, शोभित ने बताया कि वह ठीक है और क्वार्टर पर आ गया, तब परिजनों की जान में जान आई।

विज्ञापन

पूरे दिन रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन आते रहे

The family of Shruti from terror in New York, terror attack in front of husband
पिता के साथ श्रुति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आतंकी हमले की जानकारी से श्रुति के रिश्तेदारों और परिचितों के पूरे दिन फोन आते रहे, सभी श्रुति और शोभित के बारे में जानकारी लेते रहे। बरेली में ससुराल वाले भी हमले की खबर से खौफजदा हो गए थे। श्रुति ने बरेली ससुराल वालों को फोन कर बताया कि वह मुजफ्फरनगर आई है और शोभित न्यूयॉर्क में है, वो ठीक है।

हां श्रुति घबराना नहीं मैं ठीक हूं
आतंकी हमले के बाद शोभित ने श्रुति को फोन मिलाया, मगर तब फोन नहीं मिल सका, जिससे वह परेशान रहा। सुबह श्रुति ने फोन मिलाया तो शोभित ने कहा- हां श्रुति घबराना नहीं, मैं ठीक हूं। श्रुति के पिता सुभाष गोयल और मां शैफाली गोयल ने बताया कि न्यूज चैनलों पर आतंकी हमले की खबर सुन कर उनका दिल घबरा गया था, ईश्वर का शुक्र है कि सब ठीक है।

लोअर मैनहट्टन में है काफी भारतीय
श्रुति और शोभित ने अमर उजाला को बताया कि लोअर मैनहट्टन में काफी संख्या में भारतीय है। आतंकी हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है। उसने अपने सभी दोस्तों से कुशलता की जानकारी ले ली है।

आतंकी ने ट्रक से लोगों को कुचला
शोभित ने बताया कि न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में मंगलवार दोपहर को आतंकी हमला हुआ। जहां हमला हुआ ठीक उसके सामने ही उसका दफ्तर है। वह दफ्तर से निकल कर नीचे आ रहा था, तभी आतंकी हमला हुआ। एक ट्रक सवार ने साइकिल और पैदल पथ पर लोगों को रौंदना शुरू कर दिया। हमले में आठ लोगों की मौत होना और इस से ज्यादा लोगों के घायल होना बताया जा रहा है। जिस स्थान पर हमला हुआ, वह स्थान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के नजदीक है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed