फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The echo of the Gayatri mantras and scent of the Yagyasala rose to Mayur Vihar

गायत्री मंत्रों की गूंज और यज्ञशाला से महक उठा मयूर विहार

Mon, 24 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
The echo of the Gayatri mantras and scent of the Yagyasala rose to Mayur Vihar
गायत्री मंत्रों की गूंज और यज्ञशाला से महक उठा मयूर विहार
विज्ञापन

मेरठ। शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से गायत्री चेतना केंद्र की ओर से रविवार को मयूर विहार में कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना करके पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मयूर विहार गायत्री मंत्रों से गूंज उठा। वहीं, यज्ञ शाला की खुशबू से जनता सराबोर हो गई।
कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। कलश स्थापना के बाद यज्ञशाला स्थापित की गई। यज्ञशाला पर जीके अग्रवाल, सुधा त्यागी, विनोद ठाकुर, जीके अग्रवाल, इंदिरा शर्मा, उर्मिला वशिष्ठ, ललित शर्मा, श्यामा मित्तल, रणवीर सिंह आदि सहित 200 महिला-पुरुषों ने गायत्री मंत्र का जाप किया। सामग्री से आहुति देकर वायुमंडल को शुद्ध किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डीपी सिंह ने शांति कुंज हरिद्वार का संदेश दिया। साथ ही कहा कि यज्ञ से मानव जाति का कल्याण होता है। सभी की अच्छी सोच हो। पर्यावरण को स्वच्छ किया जाए। उन्होंने कहा कि सूर्य व गायत्री का ध्यान करें, जिससे विचार बदलेंगे और नया युग आएगा। बता दें कि 40 दिनों तक शक्ति कलश को घर-घर में कलश स्थापित किया गया। उसके उपरांत यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed