फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dogs attacks on animals at Baghpat of Uttar Pradesh

बागपत: कुत्ते ने मृत गोवंशीय पशु को खाया, वीडियो वायरल, सामाजिक संगठनों में आक्रोश

Fri, 27 Sep 2019 10:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
The dogs attacks on animals at Baghpat of Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पंचवटी गोशाला के बाहर मीरापुर रजबहे की पटरी पर देखरेख के अभाव में गोवंश अकाल मौत मर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मीरापुर रजबहे की पटरी पर मृत पड़े गोवंश को कुत्ता खा रहा है। इससे सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से गोवंशीय पशुओं की बेहतर देखभाल के इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन


सामाजिक संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पंचवटी गोशाला के अंदर दुधारू गाय को ही तवज्जों दी जाती है। बीमार या असहाय गोवंशीय पशुओं को बाहर खदेड़ दिया जाता है। बता दें कि दो-तीन माह पूर्व स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मर रहे गोवंशीय पशु के विरोध में पंचवटी गोशाला के बाहर दो-तीन दिन तक धरना भी दिया था। इसके बाद एसडीएम गुलशन कुमार के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार प्रदीप कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन अभी भी पहले जैसे हालात हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: नवजात को झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोंच- नोंचकर किया घायल, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद एवं सपा नेता ललित जैन का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता विनीत मलिक सहित अन्य ने भी गोवंशीय पशुओं की हालत पर चिंता जताई है। इस बारे में एसडीएम गुलशन कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है। जांच कराएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed